मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सिटी थाना पुलिस ने 6.6 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन चौक चौकी के उप निरीक्षक धर्मबीर अपनी टीम के साथ हनुमान गेट क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा पीपली वाली जोहड़ी के पास पहुंचकर चैकिंग अभियान शुरू किया गया। चैकिंग के दौरान सूचना के आधार पर बताई गई मोटरसाइकिल दिखाई दी, जिसे रुकवाकर जांच की गई।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पीपली वाली जोहड़ी निवासी पंकज तथा आरजू के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 6.6 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त मादक पदार्थ बेचने के लिए जिला रोहतक से खरीदकर लाए थे। रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद दोनों आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News (3)
Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में मादक पदार्थ लेकर जाने के मामले के आरोपी।

About The Author

Related Posts