बिज्जूवाली की छात्रा बनी उत्कृष्ट टॉपर, हुई सम्मानित
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। गांव बिज्जूवाली स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार ने बताया कि जन्नत ने 12वीं मेडिकल संकाय में 500 में से 475 अंक प्राप्त कर राजकीय विद्यालयों में प्रथम स्थान हासिल किया है। Sirsa News
वहीं 10वीं कक्षा की छात्रा कोमल ने 500 में से 484 अंक लेकर ब्लॉक टॉप किया। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा में 20 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान बनाया, जबकि मेडिकल संकाय में 19 में से 9 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान हरि सिंह, सरपंच सुरेंद्र सुथार, सरोज रानी, महेंद्र बिरट, देवी लाल बिरट, कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, जसपाल सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। Sirsa News