ब्लॉक कल्याण नगर के देहदानी ज्ञान सिंह इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि

परिजनों को ब्लॉक जिम्मेवारों ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Published On

सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। ब्लॉक कल्याण नगर के परमार्थ कॉलोनी बेरी वाला बाग निवासी सचखंडवासी शरीरदानी ज्ञान सिंह इन्सां की पावन स्मृति में बुधवार को शाह सतनाम जी मार्ग स्थित धालीवाल पैलेस में श्रद्धांजलि नामचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लॉक कल्याण नगर के परमार्थ कॉलोनी जोन की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में साध-संगत ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में सचखंडवासी के परिजनों के अलावा सच कहूँ और सच्ची शिक्षा परिवार के सदस्य तथा विभिन्न जिम्मेवारों ने भी भाग लिया। Sirsa News

नामचर्चा के दौरान वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत प्रेमी सेवक साजन सेठी इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे के साथ की। इसके उपरांत कविराजों ने चेतावनी प्रथाए भजन-शब्द प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। भजनों के माध्यम से जीवन की नश्वरता, प्रभु भक्ति और मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य का संदेश दिया गया।

कविराजों ने जगत में कैसा नाता रे...,काल तेरे पीछे लगाया, नाम अजे वीं नी ध्याया बंदेया... तथा ओ परदेसिया भूल न जाना, ये देश है बेगाना... सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए, जिन्हें संगत ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ सुना। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार राकेश बजाज इन्सां, अमरजीत इन्सां, पालाराम सचदेवा इन्सां सहित अन्य जिम्मेवारों ने पहुंचकर शरीरदानी ज्ञान सिंह इन्सां को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके द्वारा किए गए देहदान के निर्णय को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।  Sirsa News

नामचर्चा के अंत में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के अनमोल वचन चलाए गए, जिसे उपस्थित साध-संगत ने अत्यंत श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ श्रवण किया। इसके बाद सामूहिक सुमिरन किया व प्रसाद वितरण के साथ नामचर्चा का समापन हुआ। नामचर्चा की समाप्ति पर ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंचे सच्चे नम्र सेवादारों एवं जिम्मेवारों ने परिजनों को चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सचखंडवासी के पुत्र गुलशन इन्सां, पौत्र रविंद्र इन्सां एवं चमन इन्सां, सच कहूँ पंजाबी के संपादक तिलकराज शर्मा इन्सां, विज्ञापन विभाग के मैनेजर राजीव सपरा इन्सां सहित परिवार के अन्य सदस्य, जिम्मेवार गण एवं बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही। Sirsa News

Gyan-Insan-Naamcharcha

About The Author

Related Posts