Sirsa News: अपनों की याद में नुहियांवाली के परिवार ने किया ऐसा कार्य, साध संगत ने की प्रशंसा

अपने पिता की 11वीं बरसी पर परहित के कार्य कर अर्पित की उन्हें श्रद्धांजलि

Published On
सरसा। गांव नुहियांवाली निवासी प्रेमी चेतराम इन्सां ने अपने पिता मल्लूराम इन्सां की 11वीं बरसी पर परहित के कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उक्त परिवार ने पक्षियों के लिए घोंसले व पानी के सकोरे लगाने के साथ-साथ गांव में स्थित एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र साध वेला धाम नुहियांवाली में फलदार पौधा भी लगाया। वहीं उन्होंने मानवता भलाई कार्य के लिए राशि भी जमा करवाई। उपस्थित साध संगत ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनों की याद में परहित के कार्य करना अपने आप में बड़ा उदाहरण है। हम सभी को विभिन्न अवसरों पर ऐसे कार्य जरूर करने चाहिए। Sirsa News-  छाया राजू ओढां।

About The Author

Related Posts