डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता: प्रिंस मंगला
पिहोवा भाजपा मंडल कार्यालय में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भारतीय जनता पार्टी के पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला के कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम में पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला एवं बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित, जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सतीश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामधारी शर्मा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह इस्हाक़ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विचार "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
प्रिंस मंगला ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग और बलिदान भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। वहीं सुखबीर सिंह इस्हाक ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रवादी चिंतन और जनसेवा का मार्ग आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।
5.jpg)