शिक्षा और रोजगार
Body Donation: सरसा की चंद्र कैलाश इन्सां मरणोंपरांत भी मानवता की सेवा का दे गई संदेश
पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा पर चलते हुए मेडिकल शोध कार्यों के लिए दान किया गया पार्थिव शरीर
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई की मुहिमों को आगे बढ़ाते हुए सरसा की फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय चंद्र कैलाश इन्सां देहांत के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश देकर अमर हो गईं। उनके स्वजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शोध एवं चिकित्सा शिक्षा के लिए दान कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की। Sirsa News
जानकारी के अनुसार चंद्र कैलाश इन्सां ने वीरवार रात्रि 12:25 बजे अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड गमन किया। उनके निधन के उपरांत परिजनों ने शोक की इस घड़ी में भी मानवता भलाई का मार्ग अपनाते हुए डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा अनुसंधान के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। परिजनों की सहमति के बाद उनका पार्थिव शरीर गौतम बुद्धा चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून (उत्तराखंड) को शोध एवं चिकित्सा शिक्षा के उद्देश्य से दान किया गया।
युवा डॉक्टरों को मिलेगी अनुसंधान में सहायता
चिकित्सा क्षेत्र में देहदान को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का अध्ययन करने तथा चिकित्सा अनुसंधान को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। बताया गया है कि चंद्र कैलाश इन्सां शहर की फ्रैंड्स कॉलोनी में अपनी भांजी सरोज गाबा के पास रहती थीं। वे डेरा सच्चा सौदा की मानवता भलाई की गतिविधियों से प्रेरित थीं और सदैव सेवा कार्यों के प्रति समर्पित भाव रखती थीं। उनके निधन के बाद परिजनों ने भी उसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए देहदान का निर्णय लिया।
इससे पूर्व सचखंडवासी की भांजी सरोज गाबा इन्सां एवं दामाद अशोक गाबा इन्सां के निवास स्थान पर अरदास का शब्द बोला गया। तत्पश्चात फूलों से सुसज्जित एंबुलेंस में उनका पार्थिव शरीर रखा गया और श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई दी गई। बाद में अंतिम यात्रा के रूप में एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज, देहरादून के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां, जोन प्रेमी सेवक कृष्ण सुखीजा इन्सां सहित ब्लॉक की साध-संगत तथा सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार उपस्थित रहे। Sirsa News