शिक्षा और रोजगार
ब्लॉक ऐलनाबाद के रमेश इन्सां ने अपने बेटे की शादी की खुशी का इजहार कुछ इस तरह से किया
फूड बैंक मुहिम के तहत पांच जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित
सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए ब्लॉक ऐलनाबाद के खिनानिया निवासी रमेश इन्सां ने अपने पुत्र राहुल शर्मा के विवाह की खुशी को समाजसेवा से जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की फूड बैंक मुहिम के तहत पांच जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया। Sirsa News
राशन वितरण कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपयोग की खाद्य सामग्री प्रदान की गई, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता के साथ-साथ सामाजिक सहयोग का भी संदेश मिला। इस नेक कार्य की क्षेत्र में खूब सराहना की जा रही है। रमेश इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी की शिक्षाएं मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करती हैं। इसी भावना के तहत परिवार ने शादी की खुशियों को जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करने का निर्णय लिया।
इस दौरान ब्लॉक ऐलनाबाद की सभी सच्ची प्रेमी समिति के सेवादार भाई-बहन भी मौजूद रहे। उन्होंने इस सेवा कार्य में सहयोग करते हुए समाज में परोपकार और मानवता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया। Sirsa News