शिक्षा और रोजगार
रिठाला से खरखौदा मेट्रो विस्तार परियोजना को भाजपा सरकार ने डाला ठंडे बस्ते में: पूर्व सीपीएस
रिठाला से खरखौदा मेट्रो विस्तार परियोजना को भाजपा सरकार ने डाला ठंडे बस्ते में: पूर्व सीपीएस
खरखौदा, सच कहूं/ हेमंत कुमार। पूर्व सीपीएस जयबीर बाल्मीकि ने अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रदेश व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद क्षेत्र में कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ ।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के दौरान उनके कार्यकाल में प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में क्षेत्र में जो विकास परियोजनाएं शुरू की गई थीं, आज भी वही क्षेत्र की पहचान हैं। इसके अलावा वर्तमान सरकार क्षेत्र मे कोई नई योजना लाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का रखरखाव तक नहीं कर पा रही है। सरकारी अस्पताल में ने दवाई है अपने डॉक्टर है जिस कारण क्षेत्र वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डा बनवाया बस अड्डे में बसे नहीं है। जिस कारण यात्रियों को आने-जाने में कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है।
उन्होने कहा कि खरखौदा आईएमटी काग्रेस सरकार की देन है, लेकिन उसके बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत दयनीय है , जल निकासी व्यवस्था चरमराई हुई है । लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। खरखौदा का विकास जिस गति से होना चाहिए था, वह पूरी तरह रुक गया है।
उन्होंने बताया कि विधायक बनने के बाद उन्होंने प्रत्येक गांव और वार्ड में जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय आयोजित कायाकल्प रैली में लगभग 800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का खाका तैयार किया गया था, जिसमें आईएमटी, सब डिवीजन, बस स्टैंड, बाईपास, कॉलेज तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल थीं। इन परियोजनाओं पर कार्य भी हुआ, लेकिन उसके बाद कोई नई बड़ी योजना शुरू नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि खरखौदा एनसीआर क्षेत्र मे आता है , राष्ट्रीय राजधानी से बेहद निकट होने के बावजूद यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं। परंतु वर्तमान सरकार का क्षेत्र के विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है । उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के प्रयासों से रिठाला से खरखौदा तक मेट्रो विस्तार की योजना पर काम चल रहा था, लेकिन सरकार बदलने के कारण यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी। जिसे भाजपा सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। जयबीर बाल्मिकी ने सरकार से मांग की कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए बस स्टैंड को बाईपास के बाहर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही पर्यटन विभाग के माध्यम से खरखौदा में टूरिज्म कॉम्प्लेक्स व आधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जाए ताकि क्षेत्र में आने वाले उद्योगपतियों, निवेशकों और अन्य लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
क्षेत्र में चार इंजन की सरकार फिर भी विकास नहीं
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चार इंजन की सरकार बनी हुई है । जनता ने भाजपा को पूरा जनादेश दिया फिर भी क्षेत्र में विकास नहीं हो रहा है। क्या सरकार के चारों इंजनों में आपसी तालमेल की कमी है। यदि कमी है तो यह स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है। इस आपसी तालमेल की कमी के कारण शहर मे विकास कार्य प्रभावित हों रहे है । उन्होंने कहा कि आपसी खींचतान का नुकसान सीधे जनता को उठाना पड़ रहा है और विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।