Rajasthan News, RCA Ad-hoc Committee: आरसीए एडहॉक कमेटी ने किया आरसीए के निर्माणाधीन चौप स्टेडियम का दौरा
Rajasthan News, RCA Ad-hoc Committee: जयपुर। आरसीए एडहॉक कमेटी संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव , सदस्य आशीष तिवाड़ी ने आज दिल्ली बाईपास स्थित चोँप स्थित आरसीए के निर्माणाधीन नए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान आरसीए पिच क्यूरेटर तपोश चटर्जी , स्टेडियम निर्माण से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञ मौजूद रहे। आरसीए एडहॉक कमेटी ने निरिक्षण के दौरान निर्माणाधीन स्टेडयम की वर्तंमान स्थिति व उसके पूर्व में हो चुके निर्माण का निरिक्षण किया साथ ही निर्माणाधीन स्टेडियम के साइट प्लान व नक़्शे की जानकारी प्राप्त की। Rajasthan News
संयोजक डॉ मोहित जसवंत यादव के अनुसार हमारी पूरी कमेटी का पूर्ण प्रयास है की राज्य के खेल प्रेमियों को एक उच्च स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को सौगात प्राप्त हो, जिसके लिए हम विशेष रूप से राज्य के माननीय मुख्य मंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में अगले 2 साल में आरसीए के नविन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण को पूर्ण राज्य में खेल के विकास में अपना अहम् योगदान दे।
आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य आशीष तिवाड़ी के अनुसार एडहॉक कमेटी निर्माण को जल्द शुरू करने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रही है, आज हमंने हमारे क्यूरेटर व स्टेडियम निर्माण का गहन अनुभवी विशेषज्ञों के साथ निर्माणाधीन स्टेडियम का निरिक्षण किया व महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए स्टेडियम के निर्माण को वापस शुरू कर आने वाले 2 वर्षों में आदरणीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में स्टेडियम का उद्धघाटन कर राज्य को ऐतिहासिक सौगात देंगे। Rajasthan News