Haryana-Punjab Bullet Train: खुशखबरी, हरियाणा-पंजाब के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये बुलेट ट्रेन, इन गांवों और शहरों के जमीनों के रेटों में आएगा उछाल
Haryana-Punjab Bullet Train: खुशखबरी, हरियाणा-पंजाब के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये बुलेट ट्रेन, इन गांवों और शहरों के जमीनों के रेटों में आएगा उछाल
Haryana-Punjab Bullet Train: दिल्ली। भारत में हाईस्पीड रेल नेटवर्क का सपना तेजी से आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के अगले साल 15 अगस्त 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही केंद्र सरकार देशभर में कई नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली को भविष्य में देश का प्रमुख बुलेट ट्रेन हब बनाने की योजना तैयार की जा रही है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) और रेल मंत्रालय दिल्ली को केंद्र में रखकर कई हाईस्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद देश के प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा और यात्रियों को तेज, सुरक्षित तथा आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।
दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर | Haryana-Punjab Bullet Train
करीब 865 किलोमीटर लंबे दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में माना जा रहा है। यह कॉरिडोर दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगा।
इस रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से वाराणसी का सफर महज 3 घंटे 50 मिनट में पूरा किया जा सकेगा, जबकि वर्तमान में इस दूरी को तय करने में 11 से 12 घंटे का समय लगता है। इसके अलावा लखनऊ से अयोध्या तक अलग लिंक लाइन विकसित करने की भी योजना है।
दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर
करीब 886 किलोमीटर लंबा दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर दिल्ली को राजस्थान और गुजरात के प्रमुख शहरों से जोड़ेगा। प्रस्तावित रूट दिल्ली से शुरू होकर गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर और हिम्मतनगर होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगा। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय घटकर केवल 3.5 से 4 घंटे रह जाएगा। वर्तमान में इस सफर में लगभग 12 से 14 घंटे का समय लगता है।
दिल्ली-अमृतसर-जम्मू हाई स्पीड रेल कॉरिडोर
उत्तर भारत में हाईस्पीड कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली-अमृतसर-जम्मू कॉरिडोर की भी योजना बनाई जा रही है। यह रूट दिल्ली से शुरू होकर रोहतक, जींद, कैथल, मोहाली, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर होते हुए अमृतसर तक पहुंचेगा। भविष्य में इसे जम्मू और कटरा तक विस्तार देने का प्रस्ताव है। इस कॉरिडोर के शुरू होने के बाद दिल्ली से अमृतसर की यात्रा 2 घंटे से भी कम समय में पूरी हो सकेगी, जबकि वर्तमान में यह सफर 5 से 6 घंटे का समय लेता है।
यात्रा और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा फायदा
विशेषज्ञों का मानना है कि हाईस्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति मिलेगी। बड़े शहरों के बीच तेज कनेक्टिविटी से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। यदि ये प्रस्तावित परियोजनाएं तय समय पर पूरी होती हैं, तो आने वाले वर्षों में भारत का रेल नेटवर्क दुनिया के सबसे आधुनिक हाईस्पीड रेल नेटवर्क में शामिल हो सकता है। दिल्ली को बुलेट ट्रेन हब के रूप में विकसित करने की योजना इसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।