Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

Rajasthan News: ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम में निभाएं सक्रिय भागीदारी: सीएम भजनलाल शर्मा

डबल इंजन सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य

Manmohan Picture
Published On

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया एवं डॉ. अल्का गुर्जर के अनुभव का फायदा अब प्रदेश के साथ देश को भी मिलेगा। दोनों का संसद के उच्च सदन में जाना राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। वहीं, डबल इंजन सरकार प्रदेश में भी जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनसेवा में लगी हुई है। Rajasthan News

मुख्यमंत्री सोमवार को विधानसभा की हां पक्ष लॉबी में विधायक दल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास रथ और ग्राम विकास चौपाल जैसे कार्यक्रमों के जरिए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। वहीं, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान द्वारा आमजन की भागीदारी के साथ जल संरक्षण को जल आंदोलन का रूप दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 साल में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का जन-जन तक प्रचार करना हमारा कर्तव्य है। इसी को लेकर 5 जून से 21 जून तक ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम के जरिए विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। जिनमें स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, कार्यशालाएं, सेमीनार, मंदिरों में आरती जैसे आयोजनों के जरिए जनता को विकास कार्यों की जानकारी दी जाएंगी।

विधायक दल की बैठक के बाद राज्यसभा प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया और डॉ. अल्का गुर्जर ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पेश किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार सहित अन्य विधायकगण मौजूद रहे। Rajasthan News

Parilament-Alka-Gurjar

About The Author

Related Posts