Punjab

हवाला-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद
भाजपा सरकार द्वारा एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी पर महंगाई का बोझ और बढ़ा, केंद्र को तुरंत इस बढ़ोतरी को वापस लेना चाहिए: हरपाल सिंह चीमा
भाजपा की धूरी रैली पर हरपाल चीमा का तंज- सीएम नायब सैनी जनता को नहीं, खाली कुर्सियों को भाषण देकर लौटे
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई*
सिर्फ नशा ही नहीं, ‘कैंसर’ भी खा रहा ‘पंजाब’ को

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का परचम, पिहोवा के दो दिव्यांग खिलाड़ियों ने जीते रजत पदक

पिहोवा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में आयोजित 4वीं पीएएफआई नेशनल आर्म रेसलिंग एवं पैरा आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों राम कुमार और देवेंद्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर प्रदेश, जिले और पिहोवा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में राम कुमार ने 85 किलोग्राम पीआईयूएच स्टैंडिंग वर्ग तथा देवेंद्र सिंह ने 75 किलोग्राम पीआईडी सिटिंग वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पिहोवा पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का समाजसेवी एवं भाजपा नेता अजय कालड़ा सहित गणमान्य लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अजय कालड़ा ने कहा कि राम कुमार और देवेंद्र सिंह उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं जो किसी भी कारण से स्वयं को कमजोर या असहाय समझते हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता के लिए शरीर नहीं, बल्कि मजबूत हौसले, आत्मविश्वास और कुछ कर गुजरने का जज्बा जरूरी होता है। कालड़ा ने कहा कि दोनों खिलाड़ी दिव्यांग होने के बावजूद किसी पर निर्भर नहीं हैं। वे अपना स्वयं का सीएससी सेंटर संचालित कर आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण भी स्वयं कर रहे हैं। इसके साथ-साथ जब भी उन्हें अवसर मिलता है, वे खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।

यह उनकी मेहनत, लगन और संघर्षशीलता का परिणाम है कि आज उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपने माता-पिता, क्षेत्र, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक युवा, विशेषकर दिव्यांग युवाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, यदि व्यक्ति के भीतर आगे बढ़ने की चाह और लक्ष्य हासिल करने का जुनून हो तो कोई भी बाधा उसे सफलता प्राप्त करने से नहीं रोक सकती। राम कुमार और देवेंद्र सिंह जैसे खिलाड़ी समाज के लिए मिसाल हैं और आने वाली पीढ़ियों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pehowa News (2)

About The Author

Related Posts