Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा

रतिया के इन बच्चों ने छबील लगाकर बुझाई राहगीरों की प्यास

टिब्बा कॉलोनी और नहर कॉलोनी के बच्चों ने सेवा भाव का परिचय दिया

Manmohan Picture
Published On

रतिया (तरसेम सैनी/शामवीर)। भीषण गर्मी के बीच रतिया की टिब्बा कॉलोनी और नहर कॉलोनी के बच्चों ने सेवा भाव का परिचय देते हुए ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। टिब्बा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार के पास लविश कुमार, तरुण, वरुण, हर्ष, महक सहित अन्य बच्चों ने छबील लगाई। बच्चों ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष गर्मियों में आसपास के लोगों के सहयोग से यह सेवा कार्य करते हैं। छबील में बड़ी संख्या में राहगीरों ने ठंडा और मीठा पानी पीकर राहत महसूस की।

वहीं नहर कॉलोनी के बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ छबील लगाकर राहगीरों को शीतल जल वितरित किया। प्रमांशु गर्ग, ऋषभ गर्ग, रमन, रजत, आदित्य, बॉबी, सक्षम और मोहित ने सेवा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। राहगीरों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी पिलाना एक पुण्य कार्य है। कॉलोनीवासियों ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा और परोपकार भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक एवं सेवा कार्यों में भागीदारी से बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं।

About The Author

Ad Ad

Related Posts