सचखंडवासी विनोद कुमार इन्सां को ब्लॉक डबवाली ने नामचर्चा कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने शोक संदेश भेजकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं

Manmohan Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। शहर की अग्रवाल धर्मशाला में मंगलवार को ब्लॉक डबवाली की ओर से सचखंडवासी विनोद कुमार इन्सां की स्मृति में श्रद्धांजलि नामचर्चा आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां ने इलाही नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। इसके उपरांत कविराज भाइयों ने चेतावनी प्रथाएं एवं नाम प्रथाएं शब्द भजन प्रस्तुत कर मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर संगत को सुनाए गए। सुमिरन करके नामचर्चा का समापन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में परिवारजन, रिश्तेदार, शहरवासी एवं साध-संगत उपस्थित रही। वहीं अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने शोक संदेश भेजकर शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। Sirsa News

About The Author

Related Posts