Cleanliness Campaign: बर्मिंघम में चला ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ स्वच्छता अभियान, सेवादारों ने एकत्र किया भारी मात्रा में कचरा

पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में चलाया व्यापक सफाई अभियान

Manmohan Picture
Published On

Cleanliness Campaign: बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में मानवता भलाई के उद्देश्य से एक विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने ‘हो पृथ्वी साफ, मिटें रोग अभिशाप’ अभियान के अंतर्गत सैंडवेल स्मैथविक क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया जोकि स्थानीय काउंसिल के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। 

स्वच्छता अभियान में कुल 16 सेवादारों के साथ 10 बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित किया और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। अभियान के दौरान लगभग 60 बड़े बैग कचरा एकत्र किया गया, जिसे उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। सेवादारों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्व भी बताया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

स्थानीय नागरिकों ने सेवादारों की मेहनत और समाजहित में किए गए इस कार्य की तथा पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं की खुलकर प्रशंसा की। अभियान के आयोजकों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है और प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास की सफाई बनाए रखने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान लगातार जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Birmingham-Sanitation-Campaign1

Birmingham-Sanitation-Campaign2

About The Author

Related Posts