प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान पूरे देश का सम्मान, हमें इस पर गर्व: हरभजन सिंह
पूर्व क्रिकेटर व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने लिया 'बिलियनेयर्स फॉर पीस कॉन्क्लेव' कार्यक्रम में हिस्सा
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑफ स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह 'बिलियनेयर्स फॉर पीस कॉन्क्लेव' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुंबई में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन में समाज में शांति की स्थापना करने वालों को सम्मानित करने के लिए किया गया था। इसमें हरभजन सिंह का भी नाम था। हरभजन ने कार्यक्रम के आयोजकों की प्रशंसा की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री को इटली में मिले एग्रीकोला पदक को उन्होंने देश का सम्मान बताया। Mumbai News
मीडिया से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा, "समाज की बेहतरी के लिए काम करने वालों को सम्मानित करना बेहतरीन काम है। समाज में शांति के लिए काम करने वाले और भी लोग चाहिए। यहां आकर और सम्मानित होकर अच्छा लग रहा है। मैं इन लोगों के साथ रहूंगा और अपने स्तर से जो भी बेहतर हो सकेगा, करूंगा।"
दुनिया में बढ़ रही महंगाई पर हरभजन ने कहा, "मौजूदा समय में विश्व तेल और सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान है। इस परेशानी की वजह दुनिया में शांति का न होना है। अगर ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध नहीं होता, तो ये समस्याएं नहीं होतीं। उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकलेगा और महंगाई की समस्या से दुनिया को निजात मिलेगी।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली दौरे के दौरान 'एग्रीकोला पदक' से सम्मानित किया गया है। Mumbai News
हरभजन सिंह ने कहा कि पीएम का सम्मान देश का सम्मान है। हमें इस पर गर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली यात्रा के दौरान वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को उपहार स्वरूप चॉकलेट दी थी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि देश कई समस्याओं से जूझ रहा है और प्रधानमंत्री चॉकलेट दे रहे हैं।
इस पर हरभजन सिंह ने कहा कि विपक्ष का काम हर बात की आलोचना करना है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा। अगर ये लोग बहुत काबिल थे, तो जब उनके पास सत्ता थी, उस समय काम क्यों नहीं किए। पश्चिम बंगाल के मदरसों में वंदे मातरम को अनिवार्य किए जाने के सवाल पर हरभजन ने कहा, "मुझे लगता है कि सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं बल्कि देश के हर हिस्से में वंदे मातरम गाया जाना चाहिए।" Mumbai News