Punjab
दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला एनक्यूएएस प्रमाणन, मोधूनगर और लिखमीसर पीएचसी हुए क्वालिटी सर्टिफाइड
जिले में अब 51 चिकित्सा संस्थान एनक्यूएएस प्रमाणित
Ayushman Arogya Mandirs: हनुमानगढ़। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सर्टिफिकेशन (एनक्यूएएस) के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोधूनगर और आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लिखमीसर को सफलतापूर्वक प्रमाणन प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिले में एनक्यूएएस सर्टिफाइड चिकित्सा संस्थानों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। Hanumangarh News
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के मार्गदर्शन में जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे पहले जिले में 49 चिकित्सा संस्थान क्वालिटी सर्टिफाइड थे, जबकि अब रावतसर ब्लॉक के मोधूनगर और पीलीबंगा ब्लॉक के लिखमीसर पीएचसी के प्रमाणन के बाद यह संख्या 51 हो गई है। उन्होंने बताया कि एनक्यूएएस के तहत नेशनल सर्टिफाइड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त होगी।
इस उपलब्धि पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश शर्मा, रावतसर बीसीएमओ एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी गई। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश शर्मा एवं एनक्यूएएस नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्द्र सिंह ने बताया कि प्रमाणन प्रक्रिया में जिला क्वालिटी टीम के सदस्य आयुष्मान नेशनल असेसर एवं नर्सिंग ऑफिसर धर्मपाल छिंपा, इंटर्नल असेसर एवं फार्मासिस्ट सन्नी ग्रोवर, इंटर्नल असेसर एवं बीपीओ कृष्ण टाक, सीएचओ संजय सिराव तथा संबंधित ब्लॉक टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी मोधूनगर के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. दीपक बिहानी तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पीएचसी लिखमीसर की चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. आदिति मूंदड़ा और दोनों संस्थानों के स्टाफ के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। Hanumangarh News
जून-जुलाई में 26 संस्थानों का होगा नेशनल असेसमेंट
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एमजीएम जिला अस्पताल सहित जिले के 51 चिकित्सा संस्थान अब एनक्यूएएस सर्टिफाइड हो चुके हैं। वहीं सीएचसी रावतसर और सीएचसी संगरिया ने मुस्कान नेशनल सर्टिफिकेशन प्राप्त कर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रमाणन हासिल किया है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़, उप जिला चिकित्सालय नोहर, सीएचसी रावतसर, पीएचसी खोथांवाली तथा पांच उप स्वास्थ्य केन्द्र वर्तमान में रिसर्टिफिकेशन प्रक्रिया में हैं। इसके अलावा जिले के 26 चिकित्सा संस्थानों का नेशनल असेसमेंट जून और जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। Hanumangarh News