Punjab
सुरेंद्र कुमार इन्सां का इंसानियत की सेवा में 29वीं बार महत्वपूर्ण योगदान
जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर पेश की इंसानियत की मिसाल
Blood Donation: डबवाली। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक डबवाली के सेवादार ने शहर के नागरिक अस्पताल में एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान कर इंसानियत की मिसाल पेश की। मिली जानकारी के अनुसार सरसा के ब्लॉक डबवाली के सेवादार सुरेंद्र कुमार इन्सां को सूचना मिली कि डबवाली के सिटी अस्पताल में किसी जरूरतमंद मरीज को ब्लड की जरुरत है , सूचना मिलते ही सुरेंद्र इन्सां तत्काल खूनदान करने को तैयार हो गए और तुरंत नागरिक अस्पताल पहुँच गए। अस्पताल पहुँच कर सुरेंद्र इन्सां ने मरीज के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। इस कार्य के लिए जरूरतमंद मरीज ने सुरेंद्र इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया। Sirsa News