नशामुक्ति और शिक्षा-स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प

श्री गुरु रविदास एकता संगठन की बैठक : जसविंद्र सिंह बने तहसील अध्यक्ष

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। पीलीबंगा स्थित डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भवन में श्री गुरु रविदास एकता संगठन राजस्थान की बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान संगठन की पीलीबंगा तहसील कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से जसविंद्र सिंह को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया। Hanumangarh News

नवगठित कार्यकारिणी में जगदेव सिंह को संरक्षक, दया सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरबजीत सिंह को महासचिव, सुखविंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, चमकौर सिंह को उपाध्यक्ष, निर्मल सिंह व सुखमंद्र सिंह को सचिव, मंगा सिंह को मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, बलजिंद्र सिंह को सचिव तथा रमनदीप सिंह को सहसचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में प्रदेश स्तर से संगठन के प्रदेशाध्यक्ष चैन सिंह, प्रदेश महासचिव पाल सिंह रामपुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सलहन, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बसरा सहित श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष मनदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह गहलोत, सदस्य जालौर सिंह, पदमपुर तहसील अध्यक्ष जगदेव सिंह, परमजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलविंद्र सिंह, करणवीर सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव पाल सिंह रामपुरिया ने समाज में बढ़ रही कुरीतियों, पाखंडवाद एवं नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि श्री गुरु रविदास एकता संगठन समाजहित के मुद्दों को लेकर समय-समय पर कार्यक्रमों एवं बैठकों का आयोजन करेगा और सामाजिक जागरूकता की मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। तहसील अध्यक्ष जसविंद्र सिंह और जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह ने संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts