Hanumangarh News: वर्दी के साथ निभा रहे प्रकृति का भी फर्ज, हैड कांस्टेबल शक्तिवीर सिंह बने प्रेरणा

ड्यूटी के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधों को दे रहे पानी, परिंडों को भी रख रहे लबालब

Published On

हनुमानगढ़। पुलिस की जिम्मेदारियां निभाने के साथ यदि पर्यावरण संरक्षण और जीवों की सेवा का भाव भी जुड़ जाए तो यह समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन जाता है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित हैड कांस्टेबल शक्तिवीर सिंह इन दिनों अपनी ड्यूटी के साथ-साथ पर्यावरण और पक्षियों के संरक्षण के प्रति भी उल्लेखनीय जिम्मेदारी निभा रहे हैं। Hanumangarh News

भीषण गर्मी के बीच हैड कांस्टेबल शक्तिवीर सिंह प्रतिदिन अपनी ड्यूटी के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में लगे पौधों को नियमित रूप से पानी देते हैं। इसके साथ ही परिसर में लगाए गए परिंडों में भी पानी भरते हैं, ताकि तेज गर्मी में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत मिल सके। उनका यह छोटा-सा प्रयास पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भी संदेश दे रहा है।

शक्तिवीर सिंह का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी निभाना उनका कर्तव्य है, लेकिन इसके साथ पर्यावरण और जीव-जंतुओं की सेवा करना भी उतना ही बड़ा दायित्व है। उनका मानना है कि यदि हर व्यक्ति अपने घर, कार्यालय या आसपास लगे पौधों की नियमित देखभाल करे और परिंडों में पानी रखे तो भीषण गर्मी के दौरान अनेक पक्षियों और अन्य जीवों का जीवन बचाया जा सकता है। Hanumangarh News

पर्यावरण प्रहरी बनकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही क्षेत्र की संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष लादूसिंह भाटी ने शक्तिवीर सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उनसे प्रेरणा लेते हुए गर्मी के मौसम में अपने घर, कार्यालय और आसपास रखे परिंडों में नियमित रूप से पानी भरना चाहिए, ताकि पक्षियों को प्यास के कारण अपनी जान न गंवानी पड़े। Hanumangarh News

साथ ही पौधों को भी समय-समय पर पानी देना चाहिए, जिससे पर्यावरण हरा-भरा रहे और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखते हैं।

About The Author

Related Posts