सीतापुर से एक दिल दहला देने वाली घटना आई सामने, पूरे इलाके में फैली सनसनी

पारिवारिक विवाद ने लिया भयावह रूप, पत्नी को मौत के घाट उतार खुद भी फंदे पर झूला युवक

Manmohan Picture
Published On

Uttar Pradesh Crime: सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद स्वयं भी फंदे से लटककर जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में शोक का माहौल है। Sitapur News

पुलिस के अनुसार, मामला थानगांव थाना क्षेत्र के इसरौली गांव का है। यहां रहने वाले दीपक और उनकी पत्नी छाया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद दीपक ने गुस्से में आकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण छाया की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान परिजनों ने शोर सुनकर बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी दीपक कमरे में चला गया और वहां फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थानगांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कमरे में पत्नी का शव चारपाई पर और पति का शव फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच कहासुनी की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में भय और शोक का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। Sitapur News

About The Author

Related Posts