Punjab News: हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया पंजाब भाजपा प्रभारी नियुक्त!

पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में राज्य इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज

Published On

चंडीगढ़ (ब्यूरो)। पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में राज्य इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।  सूत्रों के अनुुसार पार्टी हाईकमान द्वारा हरियाणा भाजपा के प्रभारी सतीश पूनिया को पंजाब भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रभारी (पंजाब बीजेपी इंचार्ज) नियुक्त किया जाना लगभग तय है। Punjab News

पूनिया राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर अपनी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपेंगे, जिसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। दरअसल, पूर्व कांग्रेस विधायक केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठन के कुछ पुराने नेताओं में नाराजगी की चर्चा सामने आई थी। ऐसे में भाजपा नेतृत्व नई कार्यकारिणी के गठन से पहले सभी पक्षों को साथ लेकर चलने का संदेश देना चाहता है। 75 वर्षीय केवल सिंह ढिल्लों वर्ष 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। हाल ही में उन्हें सुनील जाखड़ की जगह पंजाब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। Punjab News

About The Author

Related Posts