Bathinda-Bikaner Highway Accident: बठिंडा-बीकानेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, चार अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत

ट्रक से टकराई ट्रैवलर, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Published On

Bathinda-Bikaner Highway Accident: बठिंडा। पंजाब के बठिंडा जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तकरीबन 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बठिंडा के एम्स में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसा बठिंडा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जहां राजस्थान से अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे यात्रियों की गाड़ी एक ट्रक से टकराई। सभी श्रद्धालु एक ट्रैवलर गाड़ी में सवार थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। Bathinda Accident News

हादसे के कारण अफरातफरी मच गई। हाईवे पर भी जाम की स्थिति पैदा हुई। हालांकि, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालातों को संभाला। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया। साथ ही, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

सहारा जन सेवा संस्था के वर्कर संदीप सिंह ने बताया कि आज हमारे कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि बठिंडा के जोधपुर रोमाना और गुरुसर सानेवाला के बीच एक हादसा हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक ट्रैवलर खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। इसमें 11 से 12 यात्री सवार थे, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई और 7 से 8 यात्री घायल हैं। Bathinda Accident News

उन्होंने बताया कि तीन शवों को सिविल अस्पताल भेजा गया था, जबकि एक व्यक्ति के शव को बठिंडा एम्स भेजा गया था। अन्य सभी घायलों का एम्स में इलाज चल रहा है। संदीप सिंह के अनुसार, सभी लोग हरमंदिर साहिब के दर्शन करते हुए अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे थे।

सिविल अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि सहारा जन सेवा संस्था से जुड़े लोग सुबह लगभग 6.30 बजे तीन लोगों के शव लेकर पहुंचे थे। उन्हें अस्पताल में जानकारी दी गई कि हाईवे पर एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। सभी शवों को मोर्चरी में रखा गया है। अन्य घायलों को बठिंडा एम्स ले जाया गया। डॉक्टर लवदीप सिंह ने बताया कि आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज देखने के बाद पता चला है कि सभी लोग राजस्थान के बाड़मेर जिले के रहने वाले थे। Bathinda Accident News

About The Author

Related Posts