योगी स्टाइल एक्शन! श्रीगंगानगर में तीन होटल बुलडोजर से ढहाए गए

श्रीगंगानगर में आधी रात चला बुलडोजर, बालिका प्रकरण के बाद तीन होटल किए ध्वस्त

Published On

श्रीगंगानगर, लखजीत सिंह। जिले में चर्चित बालिका प्रकरण के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आधी रात तीन होटलों पर बुलडोजर चला दिया। देर शाम से चल रही चर्चाओं पर मुहर लगाते हुए प्रशासन ने होटल खुंगर, होटल जाय इन और होटल सहायक को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव और पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

मौके पर एसडीएम (IAS) नयन गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, सीओ सिटी विष्णु खत्री और कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह सहित प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई को बालिका प्रकरण के बाद सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, होटलों को ध्वस्त किए जाने के संबंध में प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान या कार्रवाई के कानूनी आधार की विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

About The Author

Related Posts