शाह सतनाम जी मार्ग पर स्कूल में स्व. इंदर कौर की याद में लगवाया वाटर कूलर

स्व. इंदर कौर की प्रथम पुण्यतिथि पर छात्राओं की सुविधा के लिए किया ये सराहनीय कार्य

Manmohan Picture
Published On

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेला ग्राउंड, शाह सतनाम जी मार्ग में शुक्रवार को स्कूल की प्रधानाचार्या परमजीत कौर के पिता एवं समाजसेवी गुरुदयाल सिंह ने अपनी धर्मपत्नी स्व. इंदर कौर की प्रथम पुण्यतिथि पर छात्राओं की सुविधा के लिए वाटर कूलर भेंट किया। इससे विद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्राओं को गर्मी के मौसम में ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। Sirsa News

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने अपने पिता गुरुदयाल सिंह के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मदद मिलती है। स्कूल स्टाफ और छात्राओं ने भी दानी सज्जन का धन्यवाद किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल भाटिया, ममता सिंह, निशा रानी, आशा रानी, पृथ्वी सिंह, राधेश्याम, सुनीता रानी सहित अन्य स्टाफ सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं। Sirsa News

About The Author

Related Posts