Honesty: गलती से खाते में आए रुपये लौटाकर राजेंद्र इन्सां ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
ईमानदारी का परिचय, गलत ट्रांसफर हुए 5 हजार रुपये असली खाताधारक को लौटाए
रतिया (सच कहूँ/तरसेम सैनी)। Ratia News: बढ़ती चोरी और लूटपाट की घटनाओं के बीच पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक रतिया एम्पलाइज कॉलोनी निवासी प्रेमी राजेंद्र इन्सां शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार ने ईमानदारी का परिचय देते हुए गलती से उनके खाते में आए 5 हजार रुपये वास्तविक खाताधारक को वापिस लौटा दिए।
जानकारी के अनुसार गांव किरधान निवासी राजेंदर सिंह से आॅनलाइन ट्रांजैक्शन के दौरान गलती हो गई। जिससे 5 हजार रुपए राजेंद्र इन्सां बैंक खाते में स्थानांतरित हो गए, राशि गलत खाते में जाने का पता चलने पर राजेन्द्र सिंह ने फोन कर राजेंद्र इन्सां से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी। राजेंद्र इन्सां ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी राशि सुरक्षित है और वे आकर उसे ले सकते हैं। बाद में उन्होंने पूरी राशि राजेन्द्र सिंह को आॅनलाइन ट्रांजैक्शन के द्वारा लौटा दी। रुपए वापस मिलने पर राजेंद्र सिंह ने राजेंद्र इन्सां की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज भी समाज में ईमानदार लोग मौजूद है।
