Haryana Bullet Train News: खुशखबरी, कुरुक्षेत्र, अम्बाला सहित इन जिलों से होकर गुजरेगी नई बुलेट ट्रेन, इन जिलों में बनेंगे हाई-स्पीड रेल स्टेशन

दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन हरियाणा से गुजरेगी, चार प्रमुख शहर होंगे शामिल

Published On

प्रतापनगर (सच कहूँ/राजेन्द्र कुमार)। Haryana Bullet Train News: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रस्तावित दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा हरियाणा से होकर गुजरेगा। करीब 476 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का उद्देश्य दिल्ली और अमृतसर के बीच यात्रा को बेहद तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है। परियोजना पूरी होने के बाद लाखों यात्रियों को कम समय में सफर करने की सुविधा मिलेगी।

इन शहरों से होकर गुजरेगी बुलेट ट्रेन

प्रस्तावित रूट के अनुसार दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से होकर गुजरेगी। इन शहरों को हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे प्रदेश की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

प्रमुख जिलों में बन सकते हैं स्टेशन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हरियाणा के प्रमुख जिलों में यात्रियों की सुविधा के लिए हाई-स्पीड रेल स्टेशन विकसित करने की योजना है। इससे स्थानीय लोगों को बड़े शहरों तक तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। हालांकि, स्टेशनों की अंतिम संख्या और स्थान विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (ऊढफ) और अंतिम मंजूरी के बाद तय किए जाएंगे।

यात्रा का समय होगा काफी कम

बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद दिल्ली से अमृतसर के बीच यात्रा का समय मौजूदा ट्रेनों की तुलना में काफी कम हो जाएगा। हाई-स्पीड रेल आधुनिक तकनीक से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को तेज गति के साथ बेहतर सुरक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

हरियाणा के विकास को मिलेगी रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से हरियाणा में औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश के प्रमुख शहर राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

परियोजना पर जारी है काम

दिल्ली-अमृतसर बुलेट ट्रेन परियोजना फिलहाल प्रस्तावित चरण में है। रूट, स्टेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं पर सर्वे और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अंतिम मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

Haryana Bullet Train News
Haryana Bullet Train News: खुशखबरी, कुरुक्षेत्र, अम्बाला सहित इन जिलों से होकर गुजरेगी नई बुलेट ट्रेन, इन जिलों में बनेंगे हाई-स्पीड रेल स्टेशन

About The Author

Related Posts