Punjab
बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया सम्मानित
याशिका ने 91 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय में किया टॉप
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: द स्टैनफोर्ड स्कूल, थाना खुर्द के विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा में उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। चेयरमैन उत्सव दहिया व निर्देशिका पूजा उत्सव दहिया ने बताया कि सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिसकी खुशी में बुधवार को विद्यालय प्रांगण में भव्य नृत्यों के साथ महोत्सव का आयोजन किया गया।
परीक्षा में याशिका ने 91% अंक लेकर मेरिट सूची में प्रथम, रीया ने 81% अंक लेकर द्वितीय, दीक्षा ने 80.6% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं आर्यन, विशिष्ट, स्नेहा, खुशी, तुषार, सुमिक्षा, जतिन, प्रिंस द्वारा उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए गए है। सभी मेधावियों का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों का फूल व नोटो की माला पहनाकर उन्हें मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। विद्यालय के चेयरमैन उत्सव दहिया ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर हेड योगेश वत्स सहित, शिक्षक: पूजा मलिक, बिंदिया, पूजा वत्स, काजल, प्रीति, अमित, अनिल व आदित्य मौजूद रहे।
.jpg)
About The Author