खाजाखेड़ा हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला

Manmohan Picture
Published On

सरसा। जिले के गांव खाजाखेड़ा में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें युवक को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पड़ोसी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले एक शादी समारोह के दौरान मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। उसी विवाद की रंजिश बाद में गंभीर वारदात में बदल गई। Sirsa News

शिकायतकर्ता के अनुसार, घटना वाली रात कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर गांव में पहुंचे, जिसके बाद कार में सवार आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर युवक को निशाना बनाया। आरोप है कि हमलावरों ने जान लेने की नीयत से सीधे युवक पर कार चढ़ा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान शिकायतकर्ता बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने अब इस वारदात में शामिल एक और आरोपी को सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है और जो भी व्यक्ति घटना में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News

About The Author

Related Posts