आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: उपायुक्त नेहा सिंह

जन शिकायतों के समाधान को लेकर निर्देश जारी

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda: समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर शुक्रवार को हरियाणा के मत्स्य एवं परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजशेखर वुंद्रू ने विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डियों कॉन्फ्रेंस के पश्चात उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नागरिकों को समय पर राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में देरी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान दीनदयाल योजना से संबंधित एक शिकायत का भी उल्लेख किया गया, जिसका समाधान अप्रैल माह में ही कर दिया गया था। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए तथा लाभार्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए विभागीय समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Kharkhoda

About The Author

Related Posts