Sirsa Weather News: सरसा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, जबर्दस्त अंधड़, बारिश और....
सिरसा में तेज आंधी से मचाई तबाही, यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। हरियायाा के सरसा शहर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। वीरवार सायं को शहर और आसपास के इलाकों में तेज आंधी चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जबकि धूलभरी आंधी से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। आंधी के चलते शहर में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की खबर सामने आई है। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन तेज हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि तेज आंधी और खराब मौसम के दौरान पेड़ों और कमजोर बिजली के खंभों के पास खड़े न हों तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें।