Rojgar Mela: सरकारी गर्ल्स आईटीआई कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 41 को मिला रोजगार

सरकारी गर्ल्स आईटीआई कॉलेज फरीदाबाद में रोजगार मेले में 100 से अधिक प्रशिक्षित छात्राओं ने भाग लिया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Faridabad News: महिला सशक्तिकरण एवं युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 360 बाइट टेक वेंचर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरकारी गलर्स आईटीआई, फरीदाबाद में  एक सफल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में 100 से अधिक प्रशिक्षित छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले के दौरान विभिन्न सेक्टर्स के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें योग्य छात्राओं का चयन कर उन्हें आॅफर लेटर प्रदान किए गए।

इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों 24 छात्राओं का चयन ब्युटी व वेलनस सेक्टर में 10 छात्राओं का चयन कोपा में डाटा इंटरी आप्रेटर में पद हेतु व 7 छात्राओं का चयन अपेरेल में सविंग मशीन आप्रेटर पद हेतु। इस प्रकार कुल 41 छात्राओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए, जो महिला रोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस सफल आयोजन में 360 बाइट की ओर से हेड डिलीवरी जेसमिन सिंह का महत्पूर्ण योगदान रहा।

Faridabad News

About The Author

Related Posts