Nanded Sahib: नांदेड़ साहिब से लौटे तीर्थयात्रियों ने साझा किए अपने सुखद अनुभव

नांदेड़ साहिब के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद।

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/राजीव सपरा)। Bhiwani News: महाराष्ट्र स्थित सिखों के पांचवें पवित्र तख्तों में से एक नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में जिला से दर्शन करने गए 29 श्रद्धालु 20 मई की रात करीब 12 बजे वापस भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि इस तीर्थ यात्रा से वे धन्य और निहाल हो गए। उनके जीवन की यह सबसे अनुपम धार्मिक यात्रा रही है।

यात्रियों ने अपने सुखद अनुभव सांझा करते हुए कहा कि नांदेड़ गुरुद्वारे में प्रसाद स्वरूप चखे लंगर के साथ-साथ यात्रा के दौरान रेल में मिला स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन हमेशा याद रहेगा। उल्लेखनीय है कि गोदावरी नदी के किनारे बसा शहर नांदेड़ हजूर साहिब सचखंड गुरूद्वारे के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। वर्ष 1708 में सिक्खों के दसवें तथा अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने अपने प्रिय घोड़े दिलबाग के साथ अंतिम सांस ली थी। यह गुरुद्वारा उसी स्थान पर ही बनाया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा से पांच मई को एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नांदेड़ साहिब के लिए रवाना किया था, जिसमें भिवानी से 29 श्रद्धालु गए थे।

नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे के दर्शन कर 20 मई की रात करीब 12.30 बजे श्रद्धालु भिवानी मुख्य रेलवे स्टेशन पहुंचे। यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं ने बताया कि नांदेड़ साहिब में चखा लंगर हमेशा याद रहेगा। इसके साथ ही यात्रा के दौरान रेल में नाश्ते में मिला पोहा, पकोड़ा, समोसा, चाय, दही, पराठा, और दोपहर तथा रात के भोजन में मिले दाल, चावल, रोटी, पनीर व आलू की सब्जी मिक्स वेज, रायता, गुलाब जामुन, रसगुल्ले का स्वाद याद रहेगा। श्रद्घालुओं ने बताया कि नांदेड़ साहिब जाते और आते समय ट्रेन में अन्य श्रद्धालुओं के साथ धार्मिक चचार्एं व कीर्तन किया।

 

Bhiwani News
Bhiwani News: नांदेह साहिब यात्रा से भिवानी लौटै श्रद्धालु।

 

About The Author

Related Posts