Rajasthan Police: घर में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

रात में मकान में घुसकर जेवरात, एलईडी व अन्य सामान चुराने का मामला

Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, एलईडी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना प्रभारी रामचंद्र कस्वां के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल लायक सिंह एवं उनकी टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 376/2026 की जांच में आरोपी की पहचान की। पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर सद्दाम उर्फ बुच्चिया (24) पुत्र नजीर खां निवासी वार्ड नंबर 2, लखूवाली हेड, 5 एलके हाल चक 9 आरपी, रणजीतपुरा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सद्दाम उर्फ बुच्चिया एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, नकबजनी, लूट, मारपीट और आर्म्स एक्ट के करीब डेढ़ दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, 26 मई को धानमंडी, जंक्शन स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले हरदेव सिंह संधू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तड़के करीब 3.30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस गया और एलईडी, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े तथा अन्य सामान चोरी कर ले गया। इस संबंध में जंक्शन थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

लगातार अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल लायक सिंह, कांस्टेबल शंकरलाल एवं सिद्धार्थ शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों तथा चोरी किए गए सामान की बरामदगी के संबंध में भी जांच कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts