Head Constables Transferred: 11 हेड कांस्टेबलों के हुए स्थानांतरण, पुलिस में तबादलों की दूसरी सूची जारी

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने पुलिस विभाग में तबादलों का क्रम रखा जारी

Published On

Head Constables Transferred: हनुमानगढ़। पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने पुलिस विभाग में तबादलों का क्रम जारी रखते हुए 11 हेड कांस्टेबलों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इससे पहले 12 सहायक उप निरीक्षकों के तबादलों की सूची जारी की गई थी। नई सूची में अधिकांश स्थानांतरण संबंधित कार्मिकों की स्वयं की प्रार्थना पर किए गए हैं, जबकि दो तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। Hanumangarh News

जारी आदेश के अनुसार हेड कांस्टेबल महेन्द्र को पुलिस थाना रावतसर से पुलिस थाना तलवाड़ा झील, प्रताप सिंह को पुलिस थाना नोहर से पुलिस थाना गोगामेड़ी, अब्दुल मजीद को यातायात नोहर से सिंचाई थाना नोहर, महंगा सिंह को पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन से पुलिस थाना संगरिया, पप्पू मीणा को पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन से पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन (प्रशासनिक आधार), सुनील कुमार को पुलिस थाना भादरा से पुलिस थाना गोगामेड़ी, केदारनाथ को पुलिस थाना फेफाना से नहरी पानी सुरक्षा एवं चोरी निरोधक थाना नोहर लगाया गया है।

बलराज को यातायात शाखा से पुलिस लाइन, रमेश को पुलिस थाना नोहर से वृत्त कार्यालय भादरा, जगदीश प्रसाद को यातायात शाखा हनुमानगढ़ से यातायात संगरिया तथा श्याम सुंदर को अपराध शाखा से पुलिस लाइन (प्रशासनिक आधार) लगाया गया है। तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं तथा सभी संबंधित कार्मिकों को नवीन पदस्थापन स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts