अवैध पिस्तौल सहित युवक को दबोचा
भादरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में की कार्रवाई
Published On
हनुमानगढ़। भादरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर की पिस्तौल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, भादरा थाना के सहायक उपनिरीक्षक जगदीश के नेतृत्व में गठित टीम गुरुवार शाम को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। पिस्तौल के संबंध में वैध परमिट या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने हथियार जब्त कर बलदेव पुत्र जयसिंह गोस्वामी निवासी सरदारपुरा बास तहसील भादरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक साहबराम कर रहे हैं।