Rajasthan Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय में ‘‘नवीनीकृत नियंत्रण कार्यालय‘‘ का शुभारंभ
परिचालन क्षमता को और अधिक दक्ष बनाना उद्देश्य
North Western Railway: जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे ने प्रधान कार्यालय में बुनियादी ढांचे और परिचालन दक्षता को आधुनिक बनाने की दिशा में नवीनीकृत नियंत्रण कार्यालय का शुभारम्भ किया। आधुनिक तकनीक से लैस यह नवीनीकृत नियंत्रण कार्यालय अत्याधुनिक संचार प्रणालियों, उन्नत मॉनिटरिंग स्क्रीन्स और बेहतर कार्य परिवेश से सुसज्जित है। इससे रेलगाड़ियों के वास्तविक समय की निगरानी, संचालन और आपातकालीन स्थितियों में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर त्वरित निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। इस दौरान महाप्रबंधक श्री अमिताभ ने नवनिर्मित नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण भी किया। Rajasthan Railway News
नवीनीकृत नियंत्रण कार्यालय के शुभारम्भ के अवसर पर अपर महाप्रबन्धक अशोक माहेश्वरी, मण्डल रेल प्रबन्धक-जयपुर मण्डल रवि जैन, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक शिवेंद्र मोहन, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक मदन राम देवडा, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, सीमा शर्मा सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। Rajasthan Railway News
About The Author