जिला जज ने मुजफ्फरनगर कारागार का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

जिला न्यायाधीश की टीम ने जेल निरीक्षण में दिए सुधार के निर्देश

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद न्यायाधीश शामली इंदरप्रीत सिंह जोश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों की टीम ने मुजफ्फरनगर जिला कारागार का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर वरिष्ठ जेलर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

मंगलवार को जनपद न्यायाधीश इंदरप्रीत सिंह जोश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों की टीम ने जिला कारागार मुजफ्फरनगर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेलर को नियम, विनियम, निर्देश व आदेश दिए। जिला जज ने जेल में स्वच्छता के बारे में कई चिंताओं पर ध्यान आकर्षित किया। बैरक में रिसाव, पानी की टंकी के उचित स्थान, शौचालय की स्थिति व उच्च सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जेल में स्थित बैरकों का निरीक्षण करके बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिला जज ने बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछा, जिस पर बंदियों ने संतोष व्यक्त किया। इस दौरान बैरक में निरुद्ध बंदियों को जेल मैनुअल, कारागार में स्थापित लीगल एवं क्लीनिक तथा विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की गई।

जनपद न्यायाधीश ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए सफाई-व्यवस्था की स्थिति को देखा। उन्होंने महिला बंदियों से भी उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जिला जज ने जेल अधीक्षक को शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं को उपलब्ध कराने, शातिर बंदियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा जेल परिसर में प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने सम्बन्धी निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली अक्षयदीप यादव, चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल शामली आलोक चौहान, डिप्टी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल जावेद अली, असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल तरुण मित्तल भी मौजूद रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts