पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू के विद्यार्थियों ने खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

तीन दिवसीय 55 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता जयपुर व जोधपुर में आयोजित

Published On

55th Regional Sports Competition: चूरू। क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर संभाग द्वारा 27 से 29 जून तक जयपुर व जोधपुर में आयोजित तीन दिवसीय 55 वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय चूरू (PM SHRI Kendriya Vidyalaya Churu) के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर विद्यालय, अभिभावकों तथा जिले का गौरव बढ़ाया। Jaipur News

प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में सेजान खान ने स्वर्ण पदक व जीशान खान ने रजत पदक, अंडर-14 वर्ग में प्रांजल ने स्वर्ण पदक व समर खान ने कांस्य पदक, ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग में रिया एवं देवेंद्र ने स्वर्ण पदक, अंडर-14 वर्ग में युवल चौधरी व अंशुमन राठौड़ ने स्वर्ण पदक, गजेंद्र जाखटिया (अंडर-14) व वरुण जाखटिया (अंडर-17) ने रजत पदक, शूटिंग प्रतियोगिता में विधि शर्मा (अंडर-19), वर्णिका तिवारी (अंडर-17) व हार्दिक (अंडर-14) ने स्वर्ण पदक, वर्षा (अंडर-19) व चेतना (अंडर-14) ने कांस्य पदक, एथलेटिक्स प्रतियोगिता में निशा कस्वां (अंडर-17) ने स्वर्ण पदक, रवीना (अंडर-17) ने रजत पदक व लक्ष्मी रणवा (अंडर-14) ने रजत पदक तथा खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग ने रजत पदक जीतकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया।

प्राचार्य कृष्ण सिंह चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं और विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का गौरव बढ़ाएंगे। Jaipur News

PM-SHRI-KV-Churu

About The Author

Related Posts