डायल-112 अथवा स्थानीय पुलिस को दे संदिग्ध व्यक्ति की सूचना:एनपी सिंह

सोमवार देर शाम कैराना पहुंचे एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह, फोर्स के साथ में कैराना के बाजारों में पैदल गश्त करके परखी सुरक्षा-व्यवस्था

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: विगत सोमवार देर शाम एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस बल के साथ में कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर देने की अपील की।

इस दौरान बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ कैराना हेमंत कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Kairana News (2)

About The Author

Related Posts