अज्ञात चोरों ने नलकूपों से विद्युत केबिल व कृषि यंत्र चुराए
किसानों की ट्यूबवेलों से विद्युत केबिल और कृषि उपकरण चोरी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। अज्ञात चोरों ने झाड़खेड़ी के जंगल में स्थित दो किसानों की ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए विद्युत केबिल व कृषि यंत्र चोरी कर लिये। पीड़ित किसानों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
सोमवार रात्रि अज्ञात चोरों ने गांव झाड़खेड़ी निवासी किसान पवन सैनी व गोवर्धन सैनी की ट्यूबवेलों को निशाना बनाया। चोरों ने दोनों किसानों के खेत पर बने कमरों की दीवार में सेंध लगाकर करीब 30 मीटर विद्युत केबिल तथा वहां रखे कृषि यंत्र चुरा लिये। मंगलवार सुबह खेत पर पहुंचने पर किसानों को घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद क्षेत्र में पुलिस रिस्पांस व्हीकल(पीआरवी) पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी को भी चोरी की घटना से अवगत कराया है। वहीं, पीड़ित किसानों ने घटना के खुलासे की मांग की है।
About The Author