शिक्षा और रोजगार
'पुलिस विभाग मेरा परिवार, शामली में कार्यकाल अविस्मरणीय'
गैर जनपद स्थानांतरण पर एसएसआई अरुण कुमार का विदाई समारोह आयोजित
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद सहारनपुर में स्थानांतरित होने पर कोतवाली पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार को साथी पुलिसकर्मियों के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित करके भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें पुष्प-मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
कोतवाली पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार का जनपद सहारनपुर स्थानांतरण हुआ है। विगत दिवस कोतवाली प्रांगण में उनका विदाई समारोह आयोजित किया। इस दौरान साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुष्प-मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही, उनके कार्यकाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। वहीं, अरुण कुमार ने कहा कि पुलिस विभाग उनका परिवार है। स्थानांतरण और तैनाती सेवा का हिस्सा है। हालांकि परिवार के सदस्यों से बिछड़ना काफी मुश्किल होता है।
ये भावुकता के पल है। जो जहन में सदैव जिंदा रहते है। उन्होंने कहा कि शामली में लोगो ने उन्हें भरपूर प्यार व सम्मान दिया है। यहां बिताया गया समय उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, नवनियुक्त एसएसआई अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी, तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन चौधरी, दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान आदि मौजूद रहे। विदित रहे कि अरुण कुमार मूलरूप से जनपद मेरठ के निवासी है।
वह वर्ष-2015 में सब-इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए थे। 11 वर्षों के अभी तक के करियर में करीब साढ़े छह वर्ष वह जनपद शामली में तैनात रहे है। इस अवधि में वह यमुना ब्रिज कैराना, बिड़ौली, खन्द्रावली, भभीसा आदि चौकियों के प्रभारी रहे है। इसके अलावा, एसएसआई बाबरी के तौर पर भी उन्होंने अपनी सेवा प्रदान की है। वह नवंबर-2025 से जून-2026 तक करीब आठ माह कैराना कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रहे है। अरुण कुमार अपने प्रभावशाली व्यक्तित्व, विनम्र एवं सहज स्वभाव के चलते पुलिस विभाग में विशेष पहचान रखते है।
