नबी की शान में गुस्ताखी से एआईएमआईएम में उबाल

नाजिया इलाही खान की टिप्पणी पर विवाद

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के पदाधिकारियों ने नाजिया इलाही खान के द्वारा नबी की शान में की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। 

शुक्रवार को एआईएमआईएम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी जिलाध्यक्ष चौधरी परवेज अली के नेतृत्व में कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने नाजिया इलाही खान द्वारा नबी की शान में की गई अभद्र टिप्पणी और गुस्ताखी के खिलाफ कोतवाली पर तैनात नवनियुक्त वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिल चौधरी को शिकायती-पत्र सौंपा। बताया की उक्त महिला की बयानबाजी से पूरे देश के मुस्लिम समाज में गहरा रोष व्याप्त है।

वह देश के संविधान व कानून का सम्मान करते हैं, लेकिन माहौल खराब करने की ऐसी किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान हाजी याक़ूब, सादिक बागबान, शाहरुख अब्बासी, आसिफ मलिक, अफसरून अलवी आदि मौजूद रहे।

Kairana News (3)

About The Author

Related Posts