सिंगल यूज प्लास्टिक-पॉलीथिन के खिलाफ कार्रवाई, 4 चालान काटे, 14 हजार रुपये का जुर्माना

प्रतिबंधित पॉलीथिन पर चला प्रशासन का डंडा, काटे चार चालान, वसूले 14 हजार रुपये

Published On

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर परिषद की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए शहर में विशेष अभियान चलाया। जेईई चंचल के नेतृत्व में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर चार चालान किए गए तथा कुल 14 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा हैं। प्रदूषित पर्यावरण से अनेक प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। 

Bhiwani News
Bhiwani News: अभियान के तहत दुकानदारों के चलान काटते अधिकारी। छाया नितिन।

About The Author

Related Posts