Sri Ganganagar News: छात्रों ने बनाई 'WE ARE DRUG FREE' की ह्यूमन आकृति
नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर छात्रों की अनोखी पहल
International Day Against Drug Abuse: श्रीगंगानगर। नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस अकाल एकेडमी स्कूलों के हजारों छात्रों ने आज नशा-विरोधी जागरूकता की एक अनोखी पहल में भाग लिया। छात्रों ने "WE ARE DRUG FREE" की ह्यूमन फॉर्मेशन बनाई। इसके ज़रिए उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और एक स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प दिखाया। यह गतिविधि 'वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन' से मान्यता हासिल करने की कोशिश के तौर पर की जा रही है। Sri Ganganagar News
इवेंट में जिला के अकाल एकेडमी 31 BB पदमपुर के 41 श्रीगंगानगर के 56 व रामसिंहपुर के 61 छात्रों ने भाग लिया। अकाल एकेडमी रामसिंहपुर की प्रिंसिपल सुश्री कमलदीप कौर ने कहा, "यह पहल हमारे छात्रों के नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ खड़े होने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के संकल्प को दिखाती है। Sri Ganganagar News