Drugs Smuggler Arrested: नोहर में युवक 5.15 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

Published On

हनुमानगढ़। नोहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5.15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, नोहर थाना के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार गुरुवार रात्रि को अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान नोहर कस्बे के वार्ड नंबर 33 में संदेह के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने मौके से इमरान (23) पुत्र हुसैन खान निवासी वार्ड नंबर 6, मन्दरपुरा पीएस खुइयां को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान थाना प्रभारी अजय गिरधर कर रहे हैं। पुलिस आरोपी से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत तथा खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts