Fire Extinguisher: आगजनी की घटनाओं से दुकानदारों ने लिया सबक, फायर सेफ्टी यंत्र लगवाने पर दिया जोर 

गांधी कैंप मार्केट में सुरक्षा अभियान, दुकानदारों ने खरीदे फायर सेफ्टी उपकरण

Published On

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Fire Safety Equipment: शहर में हुई डी पार्क व सेक्टर तीन की मार्केट में भयंकर आगजनी जैसी घटना दोबारा ना हो, इससे सबक लेते हुए जिला प्रशासन की अपील पर अब दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों में फायर सिस्टम में सुधार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में गांधी कैंप मार्केट के सैकड़ो दुकानदारों ने फायर सेफ्टी कंपनियों से उपकरण खरीद कर अपनी अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों में लगवाए है। साथ ही इन सुरक्षा उपकरणों को चलाना भी सिख रहे है, ताकि समय रहते आगजनी की घटना पर काबू पाया जा सके और जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

गांधी कैप मार्केट के प्रधान नरेश भुटानी ने बताया कि हाल ही में डी पार्क व सेक्टर तीन की मार्केट में हुई भयंकर आगजनी की घटना से दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है और इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो इसके लिए अब दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों में आग बुझाने के सुरक्षा उपकरण लगवाने शुरू कर दिए है। उन्होंने बताया कि गांधी कैंप मार्केट में 150 दुकानदारों ने कंपनियों ने फायर सेफ्टी उपकरण खरीद कर अपने अपने दुकानों में लगवाए है और उन्हें चलाने का भी प्रशिक्षण लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए 12 फायर बॉल भी खरीदी गई है, जिनका जरूरत पड़ने पर प्रयोग किया जाएगा।

साथ ही उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की कि फायर सुरक्षा यंत्र लगवाने के साथ साथ दुकानदार दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी अपने आप हटवाएं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना होने पर तुंरत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। साथ ही उन्होंने शहर के सभी बाजारों में फायर बिग्रेड की गाड़ी खड़ी करने की भी जिला प्रशासन से मांग की। स्थानीय लोगों ने भी दुकानदारों द्वारा इस शुरूआत की सराहना भी की। 

Rohtak News
Rohtak News: गांधी कैंप बाजार में आग बुझाने का प्रशिक्षण लेते हुए दुकानदार

About The Author

Related Posts