Hanumangarh News: रेडीमेड गारमेंट्स दुकान से लाखों का सामान चोरी

पूर्व पार्टनर पर जताया संदेह, 183 सूट, फर्नीचर और 62 हजार रुपए गायब होने का आरोप

Published On

हनुमानगढ़। टाउन स्थित अल्फा सिटी एसएलजी मार्केट में संचालित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान से बड़ी मात्रा में कपड़े, नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की रिपोर्ट पर टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा तहसील स्थित लाम्बो गोठड़ा निवासी सुरेन्द्र कुमार (42) पुत्र रामस्वरूप ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने जुलाई 2025 में अल्फा सिटी एसएलजी मार्केट में दुकान नंबर 32 किराए पर लेकर 'सुगम सूट्स' नाम से रेडीमेड गारमेंट्स का व्यवसाय शुरू किया था। इससे पहले इस फर्म में साहिल जाखड़ पुत्र जगदीश जाखड़ निवासी घड़साना हाल पल्लू साझेदार था, लेकिन बाद में दोनों के बीच हिसाब-किताब होने के बाद दुकान का संचालन सुरेन्द्र कुमार अकेले करने लगे।

रिपोर्ट में बताया गया कि दुकान पर रिक यादव नामक सेल्समैन कार्यरत था, लेकिन उसके पिता के निधन के कारण वह पिछले करीब दो माह से दुकान पर नहीं आ रहा था। इसी दौरान 3 जुलाई 2026 को सुरेन्द्र कुमार को दुकान से सामान गायब होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर दुकान से 183 सूट, दो सोफे, दो टेबल, कपड़े रखने की रैक, तीन स्टेनलेस स्टील हैंगर स्टैंड तथा 62 हजार रुपए नकद गायब मिले।

पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में पूर्व साझेदार साहिल जाखड़ पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया कि सेल्समैन की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर दुकान से सामान चोरी किया गया। टाउन थाना पुलिस ने परिवाद के आधार पर बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक कमलजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts