शिक्षा और रोजगार
Humanity: एक मानवता ऐसी भी! ब्लॉक मसीतां के सेवादारों की सतर्कता और सेवा से टला हादसा
एनएच-9 पर सड़क पर बिखरे थे पराली के गट्ठर, सेवादारों ने तड़के चार बजे हटाए चारे के गट्ठर
डबवाली, (सच कहूँ/सुभाष)। सड़क पर चलते समय कुछ मिनट की सतर्कता कई जिंदगियां बचा सकती है। मंगलवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ओढ़ां के पास ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला, जब डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक मसीतां के गांव अलीकां के सेवादारों ने अपनी यात्रा रोककर मानवता को प्राथमिकता दी। Sirsa News
ओढ़ां क्षेत्र के समीप सड़क पर बड़ी संख्या में चारे (पराली) के गट्ठर बिखरे पड़े थे, जो तेज रफ्तार वाहनों के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सेवादारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर अमल करते हुए बिना किसी देर किए अपना वाहन रोका और सभी गट्ठरों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से संभावित सड़क हादसा टल गया और हाईवे पर यातायात सुचारु रूप से चलता रहा।
जानकारी के अनुसार ब्लॉक मसीतां के गांव अलीकां निवासी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी एवं एमएसजी आईटी विंग के सेवादार मंगलवार सुबह करीब चार बजे सरसा से डबवाली की ओर जा रहे थे। रास्ते में हाईवे पर बिखरे पराली के गट्ठर देखकर उन्होंने अपनी मंजिल से पहले दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे सेवा कार्य समाज के लिए बड़ी प्रेरणा बनते हैं। इस सेवा कार्य में जवाला इन्सां, फूल कुमार इन्सां, सागर इन्सां, गुरप्रीत (निमी) इन्सां तथा गुरप्रीत इन्सां ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके इस प्रयास ने एक बार फिर साबित किया कि सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव होते हैं। Sirsa News