शिक्षा और रोजगार
ASI Transferred: सात एएसआई का दूसरे जिलों में हुआ स्थानांतरण
पुलिस मुख्यालय ने स्वयं की प्रार्थना पर जारी किए 262 एएसआई के तबादला आदेश
ASI Transferred:हनुमानगढ़। राजस्थान पुलिस विभाग में तबादलों के क्रम में पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के 262 सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। ये सभी स्थानांतरण अधिकारियों की स्वयं की प्रार्थना पर किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय, राजस्थान जयपुर में महानिरीक्षक राहुल कोटोकी की ओर से जारी आदेशों के तहत हनुमानगढ़ जिले के सात सहायक उप निरीक्षकों का भी अन्य जिलों एवं इकाइयों में तबादला किया गया है। Rajasthan News
जारी आदेशों के अनुसार सुरेश कुमार शर्मा का स्थानांतरण ब्यावर, रतिराम मीणा का दौसा, जबकि मुकेश कुमार मीणा, चेतराम मीणा और रामधन मीणा का जयपुर पुलिस आयुक्तालय किया गया है। इसके अलावा ओमनाथ तथा प्रवीण कुमार को जीआरपी जोधपुर में पदस्थापित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी इन आदेशों के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची जारी होने के साथ ही पुलिस महकमे में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। Rajasthan News